आज पीएचसी पर हड़ताली आशा थाली बजाकर जताएंगे आक्रोश।

10 प्रतिशत से कम हुआ टीकाकरण, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई।

आशा हड़ताली के साथ सम्मानजनक वार्ता का पहल करें सरकार-खेग्रामस।

#MNN@24X7 दरभंगा 07 अगस्त,आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटरों का 9 सूत्री मांगों के पूर्ति हेतु आज 28वें दिन हड़ताल जारी, इस मौके पर जिला के केवटी, बहादुरपुर, जाले, हायाघाट, हनुमाननगर, सिंघवारा, बहेड़ी, सदर, तारडीह, मनीगाछी, बिरौल, कुशेश्वरस्थान सीएचसी-पीएचसी के समक्ष धरना-प्रदर्शन हुआ और आशा व फैसिलिटेटर आंदोलन में डटी रही। कल जिला के सभी पीएचसी व सीएचसी पर हड़ताली आशा थाली बजाकर विरोध कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करेंगे।

इस अवसर पर ऐक्टू के जिला प्रभारी डॉ उमेश प्रसाद साह ने कहा कि जिला में 10 प्रतिशत से भी कम टिकाकरण के वजह से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्णतः चरमरा गई है, बन्ध्याकरण नही के बराबर हो रहा है। सरकार को चरमराती ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की थोड़ा भी चिंता नही है।

उन्होंने कहा कि कल हड़ताली आशा अपने अपने पीएचसी व सीएचसी पर थाली बजाकर अपना आक्रोश प्रकट करेंगे और कुंम्भकर्णी नींद से जगाएंगे। खेग्रामस के राष्ट्रिय कार्यकारणी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा सरकार हड़ताली आशा के साथ अविलम्ब सम्मानजनक वार्ता कर हड़ताल को खत्म कर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल करें। सरकार को हड़ताल के कारण अपने महत्वपूर्ण अभियान इंद्रधनुष कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा यह सरकार की हठधर्मिता का परिणाम है।

आज धरना में विभिन्न प्रखण्डों के पीएचसी पर अमिरा देवी, सुनैना कुमारी, निलम देवी, संयोगिता चौधरी, रंजू झा, अनवरी बानो, चमन आरा, आशा देवी, गीता देवी, सविता कुमारी, सरिता देवी, संयोगिता चौधरी, लीला देवी, पुनम देवी, रेखा देवी, बिभा देवी, अंजू कुमारी, पुष्पा कुमारी, अंजू देवी, नीतु चौधरी, बेबी देवी, विनीता देवी, पूनम कुमारी, आशा देवी, अनीता देवी, शहनाज खातुन आदि ने संबोधित किया।