#MNN@24X7 दरभंगा, 06 दिसम्बर, आज बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा- दरभंगा द्वारा कर्मचारी महासंघ कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 69वीं पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर महासंघ के वरीय उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि बाबा साहेब महान विद्वान के साथ-साथ जन्मजात प्रतिभा संपन्न पुरुष थे।
उन्होंने समाज को आगे बढ़ने का संदेश दिया। बाबा साहेब छुआ-छूत और शिक्ष अंधविश्वास के साथ-साथ सामाजिक राजनैतिक एवं सामाजिक विषमताओं को सबसे बड़ी बुराई के रूप में प्रस्तुत किया था।
बाबा साहेब ने देश के निर्धन और वंचित समाज को प्रगति करने का जो सुनहरी सूत्र दिया था, उसकी पहली इकाई शिक्षा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, वे गतिशील समाज के लिए शिक्षा को कितना महत्व दिया। उनका तीन सूत्र था- शिक्षा, संगठन और संघर्ष।
बाबासाहेब संविधान सभा में समाज के दवे-कुचले सहित गरीबों के हित के लिए प्रस्ताव रखकर संविधान में प्रावधान किया। आज हमें बाबा साहेब के बताए गए रास्ता पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि आज संवैधानिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है।
इस अवसर पर कर्मचारी नेता साथी फकीरा पासवान, मो.ईशा खां, शिवेंद्र कुमार, रामनारायण पासवान, सीताराम पासवान, चंदन कुमार झा, शिवजी मोची, गुणेश्वर पासवान, रमेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।