#MNN@24X7 जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज मुसलमान बोल रहे हैं कि बीजेपी को वोट दे नहीं सकते क्योंकि वो मुसलमान विरोधी पार्टी है। हम मुसलामान जिए चाहे मरे किरासन तेल बनकर ही सही लालटेन को ही जलाया जाएगा। आज जिसको भी आप बोलने का मौका दे दीजिए वो आधा घंटा बिहार की शिकायत करने में जुट जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज बिहार की समस्या क्या है इससे निजात कैसे पाना है, इसपर कोई बात नहीं करता। आज आप और हम बंधुआ मजदूर बन गए हैं। सरकार गलत-सही जो कर रही है हम उसपर बोलना छोड़ दिए हैं। आज हम बिहार के लोग समझ नहीं रहे हैं कि समस्या कितनी बड़ी है, अगर इसे मिलकर नहीं सुधारा गया तो बहुत देर हो जाएगी और हम बाकी राज्यों से पीछे रह जाएंगे।