#MNN@24X7 पटना, पटना आवास पर मंत्री संजय सरावगी ने दरभंगा नगर विधानसभा से प्रदेश परिषद् का सदस्य नियुक्त किये जाने पर रामकुमार शर्मा को किया सम्मानित*

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने पटना स्थित अपने आवास पर शिवाजीनगर निवासी रामकुमार शर्मा को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा दरभंगा नगर विधानसभा से प्रदेश परिषद् का सदस्य नियुक्त किए जाने पर उन्हें पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने रामकुमार शर्मा को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि राम कुमार शर्मा भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा। उन्होंने श्री शर्मा के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामकुमार शर्मा ने महज 14 वर्ष की आयु में जलसंघ में बाल्य कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद वे जेपी आंदोलन में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

मंत्री सरावगी ने बताया कि रामकुमार शर्मा ने भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें वार्ड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और जिला प्रदेश कार्य समिति के पद प्रमुख हैं। वर्तमान में वे भारतीय विश्वकर्मा संघ, बिहार ईकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

संजय सरावगी ने राम कुमार शर्मा को प्रदेश परिषद् का सदस्य नियुक्त करने पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताते हुए कहा कि रामकुमार शर्मा संगठन को और भी मजबूत बनाऐंगे और पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

मौके पर भाजपा के लक्ष्मण कांस्यकार, रमेश झा, राजकुमार तिवारी, शमी अहमद शब्बानी, रतन पासवान, पिंटू भंडारी, सुनील साह, मनीष खट्टीक, पिंटू महासेठ, अंजनी निषाद, सोनी पूर्वे, आरती कुमारी, रूपा चौधरी, संतोष पोद्दार, रामनारायण ठाकुर, संगीत गुप्ता आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।