51 सदस्यीय परिषद के जंगी यादव सचिव व सत्यनारायण मुखिया चुने गए अध्यक्ष।

फासीवादी भाजपा सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकना होगा-जीवछ पासवान।

दलित-गरीबो के सवाल को लेकर 1 से 3 नवंबर तक प्रखण्ड मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन – बैद्यनाथ यादव।

#MNN@24X7 दरभंगा, हायाघाट 29 अक्टूबर। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का 5वाँ जिला सम्मेलन बुधनराम मंच, हरेराम पासवान सभागार, सियाराम राय नगर हायाघाट (दरभंगा) में अध्यक्ष मंडल के साथी जंगी यादव, शनिचरी देवी, हरि पासवान, बैद्यनाथ यादव, पप्पू कुमार पासवान, सत्यनारायण मुखिया, डॉ.शोएब की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

सम्मेलन के अंतिम सत्र में राज्य पर्यवेक्षक जीवछ पासवान की देखरेख में जिला परिषद व सचिव अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें 51 सदस्यीय जिला परिषद सदस्य का चुनाव किया जिसमे सर्व सम्मति से सचिव के रूप में जंगी यादव और अध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण मुखिया का चुनाव किया गया।

चुनाव के बाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला सम्मेलन के राज्य पर्यवेक्षक जीवछ पासवान ने आज के सूरतेहाल को सामने रखते हुए कहा कि आज का दौर किसान आंदोलन का दौर है। किसान-मजदूर की एकजुटता देश की नई राजनीतिक तस्वीर बनाने की स्थिति में है।

आगे उन्होंने बताया कि आम जनता के क्रांतिकारी राजनीतिकरण की आवश्यकता है। जनता को राजनीतिक दक्षता के साथ अपने को इस राजनीतिक परिस्थिति में अनिवार्य बनाना होगा। बिना नेतृत्व अपने हाथ में लिए आमूलचूल परिवर्तन संभव नहीं। 2024 में यह तय करना होगा कि देश कॉरपोरेटपरस्त फासिस्टों के हाथ में रहेगा या देश की आम जनता, गरीब, किसान, मजदूरों के हाथ में?

वही इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा की जिला में 75 गरीबो को खेत मजदूर सभा की सदस्यता से जोड़ा गया है। और उनके सवाल को नोट किया गया है। सबसे प्रमुख सवाल है की सरकार बदलने के बाद भी गरीबो पर हमला जारी है। जिला प्रशासन भाजपा व सामंत के दबाब में गरीबो के घर पर बुलडोजर चला रही है। जबकि सरकार ने घोषणा किया था कि हम पहले गरीबो को बैकल्पिक व्यवस्था करेंगे तब उसे हटाएंगे। साथ ही साथ राशन-किराशन,बृद्धा पेंशन, मनरेगा में काम सहित अन्य सवाल सामने आया है। इन सभी मुद्दों पर भाकपा(माले) – खेग्रामस के बैनर तले 1 से 3 नवंबर तक प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

वही नव नियुक्त जिला सचिव जंगी यादव, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मुखिया ने कहा कि पूरा जिला में 75 हजार सदस्यता अभियान को पूरा किया गया है और पुनः एक सप्ताह का अभियान चलाकर 1 लाख के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प सम्मेलन से लिया गया है। साथ ही साथ दलित-गरीब-किसान – मजदूरों के सवाल पर आन्दोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

मौके पर वरिष्ठ नेता आर के सहनी, उपेंद्र राय, जसम जिला सचिव समीर, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज भाकपा(माले) के नंदलाल ठाकुर, पप्पू पासवान, विनोद सिंह, अनुपम, मो.लालू, मो.राशिद, अबुजड़, मंजू देवी, एक्टू जिला उपाध्यक्ष भोला पासवान, पप्पू कुमार पासवान, शिला देवी, गीता देवी, किसुन पासवान, शत्रुधन पंडित, मोहम्मद रोजिद, सियाशरन पासवान, मोहम्मद फिरोज, अशोक राम, उपस्थित रहे।