दरभंगा, हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर सहोरा पंचायत के निरीक्षण के लिए पहुंची अपर समाहर्ता टोनी कुमारी ने परियोजना उच्च विद्यालय आनंदपुर का निरीक्षण किया। वे बच्चों के अटेंडेंस शिक्षकों के अटेंडेंस देख कर नाराज हुई। वहीं उन्होंने स्मार्ट क्लास में जाकर बच्चों को स्मार्ट क्लास के बारे में जानकारी भी दिया।

साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि अगर आज हम पढ़ लिख लिए तो पदाधिकारी बनेंगे। आप लोग भी पढ़ लिख लो पदाधिकारी बनो। इस दौरान गांव के मुखिया भी मौजूद रहे। इस दौरान गर्ल्स हाई स्कूल के लिए रास्ता की मांग भी शिक्षकों और बच्चों के द्वारा किया गया।