चार सलाना स्नातक कोर्स बिहार के लिए खतरनाक साबित हुआ है, इसके खिलाफ आइसा का रोषपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।

इस सत्र की शुरुआत करते हुए कोलकाता की डाॅ. मौमिता देवनाथ व मुजफ्फरपुर में हुए महिलाओं पर जघन्य अपराध साथ ही बंग्लादेश में हुए आंदोलन में मारे गए लोग और फिलिस्तीन में हजारों लोग मारे गए उनकी याद में दो मिनट की श्रद्धांजलि दी गई।

सलाना स्नातक कोर्स बिहार के लिए खतरनाक साबित होगा, इसके खिलाफ व्यापक लड़ाई जरूरी।

#MNN@24X7 समस्तीपुर, 25 अगस्त आइसा बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक आज से शहर के बी आर बी कॉलेज समस्तीपुर में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी तथा संचालन राज्य सचिव सबीर कुमार ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के बतौर आइसा के राज्य प्रभारी सह भाकपा (माले) केंद्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय, राष्ट्रीय महा सचिव प्रसेनजीत शामिल हुए।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए आइसा के प्रभारी कॉमरेड अभ्युदय ने कहा की आज मोदी सरकार सबसे ज्यादा संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही है। आज कई तरह के कानून बदले जा रहे है। उन्होंने कहा की आज सबसे ज्यादा हमला अल्पसंख्यक, दलित महिला पर बढ़ा है। मॉब लिंचिंग की घटना में काफी बढ़ोतरी हुई है। दिन प्रतिदिन महिलाओं के ऊपर बलात्कार की घटना बढ़ती जा रही है।देश में लोकसभा के चुनाव में भाजपा के खिलाफ जनादेश मिला है, उसके बाद भी मोदी सरकार अपनी फासीवादी ताकतो की फौज के साथ देश के छात्र-युवा, महिलाएं, नौजवानों पर हमला हो रहा है जो पूरे देश को गर्त में ले जा रहा है।

आगे अभ्युदय ने कहा की नौजवानों का सबसे बड़ा सवाल रोजगार हो गया है। आज रोजगार पर भी हमला तेज हो गया है। आज बिहार के लिए सबसे मजबूत प्रश्न शिक्षा और रोजगार का हो गया है। जिसके खिलाफ आइसा को आगे बढ़कर लड़ना होगा। उच्च शिक्षा में छात्रों के सहभागिता बढ़ाने और सुविधा की ढ़ोल पीटने वाली बिहार सरकार आज पीजी में छात्रों का नामांकन सुनिश्चित नही कर पा रही है।

बैठक में विस्तार से नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से चर्चा हुई इसके खिलाफ हुए संसद मार्च और विधान सभा मार्च की समीक्षा, बिहार में चले छात्र आंदोलन की समीक्षा चल रही है।
आइसा आगामी दिनों में शिक्षा-रोजगार के सवालों को लेकर मजबूत आंदोलन करेगी। इस बैठक में लोकेश राज, अजय कुमार,मयंक कुमार, विकास कुमार, मनीषा कुमारी, प्रवीण कुमार, प्रिंस पासवान, नीरज कुमार, रौशन कुमार, पावेल कुमार, कौशिक कुमार, दीपक कुमार, फरमान, अभिषेक, द्राक्षा जबी, विकास यादव, प्रिंस राज , सोनू, नवीन, मोहम्मद फैज सहित बिहार भर से राज्य परिषद के सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे