Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, कल दिनांक 10 सितंबर को विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग में इनर व्हील क्लब, दरभंगा द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष पर क्लब द्वारा विभाग की छात्राओं को विभाग में sanitary pad vending machine उपहार के रूप में दिया गया।

क्लब की सदस्या डॉ नूतन बाला सिंह ने छात्राओं को vaginal हाइजीन के बारे में बताया एवं उन्हें मासिक धर्म के दौरान अपनाए जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। क्लब की प्रेसिडेंट ने भी छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस उपलक्ष्य पर विभाग में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक था “बुजुर्ग हमे कैसे प्रेरित करते हैं”।

विभागाध्यक्ष डॉ दिव्या रानी हांसदा ने छात्राओं के बीच अपने दादाजी द्वारा बताई अच्छी एवं बुरी पुस्तक में अन्तर को स्पष्ट किया। विभाग की 16 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया और भाषण के माध्यम से अपने पूर्वजों या दादा दादी नाना नानी द्वारा बताई गई अच्छी बातों को सांझा किया।

प्रतियोगिता में तृतीय स्थान शमशाद बेगम, द्वितीय स्थान मेनका राज एवं प्राथम स्थान शोभा कुमारी का रहा। मंच संचालन डॉ प्राची marwaha एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अपराजिता कुमारी ने किया। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।