Breaking News

दरभंगा,22 फरवरी 2022 भारत सरकार के एम.एस.एम.ई. मंत्रालय के कार्यालय सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विकास संस्थान मुजफ्फरपुर एवं जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा के सहयोग से आज एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आर.सी.टी, दरभंगा के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एम.एस.एम.ई. के सेवानिवृत्त उप निदेशक एच. के कर्ण, कार्यक्रम संयोजक केदार प्रसाद सिंह, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा के उद्योग विस्तार पदाधिकारी नंद किशोर यादव, आर.सी.टी के निदेशक आर.एस. शर्मा, लीड बैंक पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा, फेकल्टी संजय कुमार, नवीन कुमार सहित लगभग 50 प्रतिभागी शामिल हुए।
इस अवसर पर एम.एस.एम.ई. से आये पदाधिकारीगण द्वारा प्रतिभागियों को उद्योग स्थापित करने तथा सुचारू रूप से संचालन में भारत सरकार एवं बिहार सरकार के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी।