दरभंगा, 17 अप्रैल 2022 :- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अपर जिला सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जावेद आलम द्वारा बताया गया कि हायाघाट प्रखंड के एपीएम थाना के अंतर्गत एसिड अटैक मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए डीएमसीएच अध्यक्ष और संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित गया है कि एसिड हमले से पीड़ितों के चिकित्सा, जलन प्रतिशत आदि के संबंध में अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा को रिपोर्ट भेजा जाए ताकि पीड़ितों को बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत राहत मिल सके।
17 Apr 2022
Ashutosh Kumar Jha
आशुतोष कुमार झा, आकाशवाणी दरभंगा में नैमित्तिक उद्घोषक/कम्पियर (हि/मै,) , पुर्वांचल सूर्य हिंदी दैनिक के दरभंगा ब्यूरो के साथ ही मैथिली न्यूज नेटवर्क के चीफ एडिटर हैं।