#MNN@24X7 दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना के नेतृत्व में एकदिवसीय सांकेतिक धरना कटरहिया पोखर के समीप दिया गया। इस बाबत एमएसयू राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने कहा कुछ दिनों में छठ महापर्व की शुरुवात होने वाली है। हमारी माँ-बहन इसी पोखर में छठ पूजा मनाती हैं। लेकिन कटरहिया पोखर को जलकुम्भी ने घेर रखा हैं। 3 दिन पूर्व इस बाबत नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जा चुुका है। बाबजूद अभी तक सफाई का काम सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम के द्वारा सिर्फ घाट साइड से सफाई किया जा रहा है। जिसका हम विरोध करते हैं। हमारी मांग है की पुरे कटरहिया पोखर की सफाई छठ महापर्व से पूर्व कर लिया जाए। जिसके लिए आज एकदिवसीय सांकेतिक धरना कर निगम प्रशासन को सचेत करने का काम किया जा रहा है। ताकि कटरहिया पोखर की साफ-सफाई समय रहते कर लिया जाए।
एमएसयू के नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि छठ जैसे महापर्व में हमारे माँ बहन को गंदे पानी में जल कुम्भी वाले पानी में छठ पूजा करना पड़ता हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं की दरभंगा के कई पोखर को साफ कर दिया गया है। लेकिन कटरहिया पोखर की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए आज हमलोगो ने सांकेतिक धरना देने का काम किया है, ताकि प्रशासन कटरहिया पोखर के सफाई के लिए जरुरी कदम उठा सके।
स्थानीय युवा विकाश कुमार चौधरी ने कहा पोखर के किनारे बैठ कर हमलोग लोकतान्त्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि इसका निराकरण भी लोकतान्त्रिक पद्द्ति से किया जाए। जिससे की हमें उग्र आंदोलन करने की जरुरत ना पड़े। जरुरत पड़ी तो हम उग्र आंदोलन के लिए भी तैयार हैं। अगर पोखर के सफाई में सकारात्मक पहल देखने को नहीं मिलता हैं तो दिवाली के बाद हमलोग नगर निगम में घुसकर आंदोलन करने का काम करेंगे
स्थानीय युवा राजीव राय मुन्ना कुमार रवि कुमार ने बताया की आंदोलन सुबह 9 बजे से शुरू होकर लगभग 12 बजे दिन तक चला। धरना को भगीरथी देवी, संगीता देवी,माला देवी, श्रवण कुमार, शंकर कुमार, रामप्रसाद राय, अनुरूप कुमार, प्रतिक झा, मो मेहंदी, राजा कुमार समेत कई वक्ताओ ने संबोधित किया।