*विवि प्रशासन की संवेदनहीनता की वजह से आज कर्मचारी है हड़ताल पर।*
*हड़ताल पर गए कर्मचारी से वार्ता ओर अभिलम्भ मांग को पूरा करे विवि प्रशासन – आइसा/इनौस*
दरभंगा 30 मार्च 2022
ललित नारायण मिथिला विवि कर्मचारी महासंघ द्वारा 10 सूत्री मांगों पर आयोजित कर्मचारी हड़ताल को समर्थन देने तीसरा दिन बुधवार को छात्र-युवा संगठन से जुड़े नेता विवि पहुचे और हड़ताल में अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालो में इनौस के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, आइसा राज्य सह सचिव सह जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, आइसा जिला उपाध्यक्ष राहुल राज शामिल थे।
इस अवसर पर छात्र-युवा नेताओ ने कहा कि कर्मचारी की सभी मांगे जायज है। और अभिलम्भ विवि प्रशासन को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के गलत नीति के कारण आज विवि में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगो को अधिकारी बना दिया गया है। और अधिकारी अपने मनमानी पर कायम है। आज मिथिला विवि की स्थिति ऐसी बन गयी है कि विवि प्रशासन की क्रिया कलाप से छात्र से लेकर कर्मचारी तक काफी आक्रोशित है। और आन्दोलन को बाध्य हो रहे है। विवि प्रशासन सिर्फ अपने खास लॉगो को तवज्जो देकर उन्हें अधिकारी बना दिया जाता है और वो कर्मचारी से लेकर छात्र तबका सभी को तबाह करने का काम करते है। विवि के अंदर प्रशाशनिक व शैक्षणिक अराजकता का माहौल बना हुआ है। न सत्र सही है और न ही रिजल्ट समय पर मिलता है। अगर समय रहते विवि प्रशासन व सरकार कर्मचारी व छात्र के समस्या को दूर नही करती है तो छात्र-शिक्षक-कर्मचारी मिलकर अपनी समस्यायों के खिलाफ आवाज को बुलंद करेंगे।
छात्र-युवा नेता ने कर्मचारी की मांगों के9 जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।