संकट का समाधान हो वरना किसान महासभा आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी-ललन कुमार।

किसानों का कोई नहीं सुनने वाला, आंदोलन ही रास्ता- ब्रहमदेव प्रसाद सिंह।

कर्ज माफ कर किसानों को मरने से बचाये सरकार- रवींद्र प्रसाद सिंह।

गृहमंत्री घोषणानुसार सहारा इंडिया में जमा राशि लौटाए- रतन सिंह।

#MNN@24X7 ताजपुर/समस्तीपुर 17 अगस्त, अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले मोतीपुर वार्ड-26 में शनिवार को किसान जनसंवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में विषय प्रवेश भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कराया।

(घर, आफिस, स्कूल, कालेज, क्लिनिक, अस्पताल हो या फिर होटल, रेस्टोरेंट सबसे सुरक्षित और सुगंधित सफाई बस रियल फिनाइल जेब्रा ब्रांड के साथ।
सबसे सस्ता सबसे सुरक्षित। संपर्क करें मोबाइल संख्या +919031310685)

बतौर अतिथि जन संवाद को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि खाद- बीज, बिजली, पानी की बढ़ती कीमतें खेती-किसानी को घाटे का धंधा बनाकर रख दिया है। किसान सपरिवार खेती कार्य में लगे रहते हैं, बाबजूद इनकी आर्थिक स्थिति दयनीय रहता है। फसलों का रख-रखाव का व्यवस्था नहीं होने का लाभ व्यापारी के जरिए कारपोरेट घराने उठाने लगे हैं। लगातार मांग करने के बाद फसलों पर एमएसपी नहीं लागू किया जा रहा है। बिहार में बाजार समिति समाप्त करने से किसानों को घाटा है। किसानों के योजनाओं पर विचौलिया का कब्जा है। समय पर खाद-बीज का किल्लत दिखाकर किसानों से उगाही किया जाता है। किसानों ने कर्ज माफी का सवाल भी उठाया।सहारा इंडिया में जमा राशि लौटाने का सवाल भी जनसंवाद में उठाया गया। ऐसी स्थिति में किसानों को अपने हित की रक्षा के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना ही विकल्प है।

मौके पर किसान के जिला कमिटी के रवींद्र प्रसाद सिंह समेत राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, महेंद्र दास, विनोद शर्मा, कैलाश सिंह, मोतीलाल सिंह, बासुदेव राय, जवाहर सिंह, मलित्तर राम, दिनेश प्रसाद सिंह, सुनील शर्मा, भुखली देवी, चंपा देवी, महेश्वर शर्मा, रंजीत कुमार आदि किसान उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में आय प्रमाण-पत्र फार्म, भूमि-आवास योजना का फार्म जरूरतमंदों को भरवाया गया एवं 22 अगस्त को भाकपा-माले का अंचल-प्रखंड पर प्रदर्शन कार्यक्रम में शरीक होकर सफल बनाने का आह्वान किया गया