दरभंगा। 17 जनवरी 2022बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन, बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय ग्रामीण खेत मजदूर सभा कि संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन कॉमरेड विजय कांत ठाकुर स्मृति मजदूर सभागार गुदरी बाजार लहरिया सराय में ललितेश्वर पासवान, मोहम्मद जमालुद्दी एवं विश्वनाथ मिश्र की संयुक्त अध्यक्ष मंडलीमे कार्यक्रम संपन्न हुई। कार्यक्रम के शुरुआत में ही करोणा समेत किसान श्रमिक एवं जनवादी आंदोलन में मरे लोगों के प्रति मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मजदूर संगठनों के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता नारायण जी झा ने कहा कि खेत मजदूरों के समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार मजदूरी बास आवास जन कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार मनरेगा बेदखली तथा उत्पीड़न के खात्मा के लिए सशक्त आंदोलन विकसित करने की आवश्यकता है।
खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि खेत मजदूरों के लिए केंद्रीय कानून बनावे सरकार, बिहार में केरल के तर्ज पर राज्य स्तरीय कानून और खेत एवं ग्रामीण मजदूरों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन सुनिश्चित करने, बिहार में डी बंदोपाध्याय की रिपोर्ट लागू कर नया बटाईदारी कानून बनावे, हदबंदी सीमा को कम कर सरकारी किस्म के सीलिंग गैरमजरूआ और भूदान के भूमि का वितरण कर खेत मजदूरों को बांस के लिए 10 डिसमिल और जोत के लिए एक बीघा भूमि उपलब्ध करावे, सभी वासहीनो को बासगीत परचा और सरकारी जमीन पर बसे लोगों को बंदोबस्ती पर्चा उपलब्ध करावे, मनरेगा कानून में केंद्र सरकार छेड़छाड़ बंद कर मनरेगा मजदूरों को 200 दिन का और ₹600 मजदूरी उपलब्ध करावे, बिहार राज्य के मनरेगा परिषदमें खेत और ग्रामीण मजदूरों का प्रतिनिधित्व दिया जाए।

खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष हरि पासवान ने कहा कि दलित गरीबों अल्पसंख्यक और महिलाओं पर दमन उत्पीड़न की घटनाओं पर सरकार रोक लगावे। भोजन के अधिकार कानून को सख्ती से लागू करें जन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगावे।
खेत मजदूर यूनियन के चंद्र किशोर झा ने कहा कि आयकर दाता को छोड़कर सभी गरीबों को केरल के तर्ज पर 14 आवश्यक वस्तुओं को आधे दाम पर बिहार में मुहैया कराया जाए। प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कार प्रवासी मजदूरों के दुर्घटना और मृत्यु पर 10 लाख एवं 5 लाख मुआवजा दिया जाए।रैयाम सकरी लोहावट चीनी मिलों को चालू करने एवं अशोक पेपर मिल को चालू किया जाए।

सम्मेलन को युवा नेता गोपाल ठाकुर, जंगी यादव, मोहम्मद कलाम, शनिचरी देवी, अशर्फी दास, रामचंद्र साह, नारायण राय, राजदीप राम, लोहा सिंह, श्यामा देवी, विनोद कुमार सिंह, हरि पासवान आदि ने संबोधित किया।

सम्मेलन के समापन करते हुए बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के प्रांतीय नेता अविनाश कुमार ठाकुर मंटू ने कहा कि जिस तरह किसान आंदोलन ऐतिहासिक संघर्ष की बदौलत किसानों की जायज मांगों को हासिल किया है आने वाले दिनों में खेत मजदूर संगठनों की ऐतिहासिक आंदोलन ही मजबूती से लड़कर खेत मजदूर कानून बनावेगाएक प्रस्ताव कर फैसला लिया की 27 जनवरी को आयोजित मजदूर संगठनों का समाहरणालय घेराव मांस् लगाकर लॉकडाउन के प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।