Breaking News


दरभंगा। लगातार चार दिन में चार अज्ञात लावारिश शव की अंत्येष्टि कबीर सेवा संस्थान द्वारा मुक्तिधाम में विधिवत की गई।

ज्ञात हो कि कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल 50 वर्षीय पुरुष, कमतौल थाना अंतर्गत रेल से कटे लगभग 30 वर्षीय युवक, सदर थाना अंतर्गत गाड़ी से कुचलकर 25 वर्षीय युवक और सिमरी थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में ही घायल 20 वर्षीय युवक के शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नही होने पर, संबंधित थाने ने शवों को कबीर सेवा संस्थान को अंत्येष्टि हेतु सौंप दिया। जहां सभी मृतकों के पहचान हेतु उनके कपड़े, पहचान इत्यादि सुरक्षित रखे गए हैं।