#MNN@24X7 दरभंगा, 20 अक्टूबर 20212 :- अपर जिला सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा श्री दीपक कुमार द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा गया है कि 30 एवं 31 अक्टूबर 2022 को विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत दरभंगा शहरी क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों यथा – दरभंगा रेलवे स्टेशन के निकट हराही छठ घाट पोखर, के.एम. टैंक, लहेरियासराय के निकट कन्हैया मिश्रा पोखर, अल्लपट्टी के निकट गंगासागर छठ घाट पोखर, बहादुरपुर प्रखण्ड के बसंतपुर शिव मंदिर छठ घाट पोखर, महादेव मंदिर, लहेरियासराय के निकट कबिलपुर पूर्वी टोल छठ पूजा पोखर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, केवटगामा तालाब, हायाघाट प्रखण्ड के सिधौली पंचायत के अनार छठ घाट पोखर, जाले प्रखण्ड के समधिनिया के लुनिया पोखर, तथा घनश्यामपुर प्रखण्ड के शिवनगर महादेव पोखर पर निम्नलिखित पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिनके द्वारा लोगों के बीच विधिक जागरूकता की जाएगी, यह बताया जाएगा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार क्या है तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सेवा/सहायता कैसे प्रदान की जाती है साथ ही 12 नवम्बर 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि लोक अदालत में शमनीय वादों का सुलह समझौता के आधार पर निष्पादन किया जाता है।
  
दरभंगा रेलवे स्टेशन के समीप हराही छठ घाट पोखर पर संतोष कुमार सहनी, मोबाईल नम्बर – 938615452 तथा मो. वसीम अकरम मोबाईल नम्बर – 9934639164 को विधिक जागरूकता करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है।
  
वही के.एम. टैंक, लहेरियासराय के निकट कन्हैया मिश्रा पोखर पर गौड़ी शंकर पासवान, मोबाईल नम्बर – 6201458156 को, अल्लपट्टी के निकट गंगासागर छठ घाट पोखर पर वीरेन्द्र कुमार आनन्द, मोबाईल नम्बर – 8083303970 तथा चन्द्रशेखर आनन्द, मोबाईल नम्बर – 7903361566 को, बहादुरपुर प्रखण्ड के बसंतपुर शिव मंदिर छठ घाट पोखर रमेश पासवान, मोबाईल नम्बर – 9572516523 को, महादेव मंदिर, लहेरियासराय के निकट कबिलपुर पूर्वी टोल छठ पूजा पोखर पर त्रिपुरारी झा, मोबाइल नंबर – 9386790804 तथा सरिता कुमारी, मोबाइल नंबर – 9470086093 को, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, केवटगामा तालाब पर वझुल कुमार, मोबाइल नंबर – 9334278709 तथा रामबली रॉय मोबाइल नंबर – 6202262385 को, हायाघाट प्रखण्ड के सिधौली पंचायत के अनार छठ घाट पोखर पर प्रिंस कुमार दास मोबाइल नंबर – 9006732836 को, जाले प्रखण्ड के समधिनिया के लुनिया पोखर पर रिंकू कुमारी मोबाइल नंबर – 7370953513 एवं घनश्यामपुर प्रखण्ड के शिवनगर महादेव पोखर पर ओम प्रकाश मोबाइल नंबर – 9973748544 तथा छोटे लाल शर्मा मोबाइल नंबर – 9709845750 को प्रतिनियुक्त किया गया है।
 
उन्होंने सभी पारा विधिक स्वयं सेवकों को उपरोक्त कार्यक्रम में बिहार सरकार द्वारा समय-समय जारी जारी किये गये कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश दिया।