Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल दरभंगा शहरी अंतर्गत सभी छठ घाट पर सुरक्षित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी जरूरी कार्य कराए गए हैं जैसे 11 kV तारों के नीचे गार्ड वायर लगाया गया,एलटी तारों में सेपरेटर लगाया गया है साथ ही सभी छठ घाट पर विद्युत पोल और ट्रांसफॉर्मर में प्लास्टिक रैपिंग का कार्य कराया जा रहा है।

विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता और कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा शहरी द्वारा सभी छठ घाट का किया गया निरीक्षण