दिखा शक्ति प्रदर्शन, सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में वैशाली के 25 जिला परिषद सदस्य भी रहे मौजूद।

#MNN@24X7 वैशाली,जन सुराज अभियान से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीते साल दो दिसंबर को जन सुराज सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। उसी के तहत वैशाली के जिला परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी आशुतोष कुमार दीपू ने 25 जिला पार्षदों की मौजूदगी में जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि जन सुराज पदयात्रा इन दिनों दरभंगा में चल रही है, यही पर आशुतोष कुमार दीपू को अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वैशाली चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद थे। सदस्यता ग्रहण के मौके पर जिला पार्षदों में मो. शादाब, रूबी कुमारी, राम बाबू चौधरी, राजकरन राम, मनिंद्रनाथ सिंह, नीरज कुमार संतु, प्रमोद झा, दिग्विजय नारायण, पिंटू राय, मनोज यादव, मोहित पासवान, चंदेश्वर राय, विजय कुमार शर्मा, रीना कुमारी सहित अन्य सदस्यों के समक्ष आशुतोष कुमार दीपू ने सदस्यता ग्रहण की।

प्रशांत किशोर विकसित बिहार का सपना लेकर चल रहे हैं, उसमें सबको कंधे से कंधा मिलाना होगा: आशुतोष।

आशुतोष कुमार दीपू ने कहा कि प्रशांत किशोर विकसित बिहार का सपना लेकर चल रहे हैं। उनकी इस मुहिम में हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। तभी ये सपना साकार हो पाएगा। मौके पर वैशाली के कई लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रखंड प्रमुख शैलेंद्र सिंह, लालगंज प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र राय, भगवानपुर प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ पासवान, देसरी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह और पूर्व राघोपुर प्रखंड प्रमुख प्रत्याशी महादेव साह, पूर्व महुआ प्रखंड प्रमुख प्रत्याशी गौतम चौधरी, पूर्व चेहराकला प्रखंड प्रमुख अखिलेश पासवान भी जन सुराज अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर वैशाली के जिला पर्यवेक्षक पूर्व डीजीपी आर.के मिश्र, अजय कुमार द्विवेदी, जिला सभापति लालदेव कुशवाहा, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, महनार अनुमंडल अध्यक्ष खन्ना सिंह, हाजीपुर अनुमंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रवक्ता रंजीत सिंह, जिला अभियान समिति संयोजक अमर कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, जिला सचिव आसिफ जावेद, चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य नीरज सिंह एवं सनोज सिंह उपस्थित थे।