Breaking News

ताजपुर सेक्शन के मदरसा ट्रांसफार्मर से एनएच पार कराकर चलाया जा रहा किसी तरह काम।

फेक-फेकौअल बंद कर जला ट्रांसफार्मर जल्द लगाये विभाग वरणा सड़क जाम आंदोलन- माले।

सिरसिया के उदयपुर रोड में करीब 3 वर्षों से जला है ट्रांसफार्मर, औभरलोड से चलाया जा रहा काम।

#MNN@24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, 13 सितंबर 2023, ताजपुर एवं पूसा सेक्शन के तेरा- मेरा, फेक- फेकौअल के चक्कर में दो साल से जला पड़ा है मुर्गियाचक स्थित ईमली चौक का ट्रांसफार्मर। उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान है लेकिन विभागीय अधिकारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। स्थानीय लोगों की माने तो कई बार शिकायत के बाद ताजपुर सेक्शन के मदरसा स्थित ट्रांसफार्मर से अनाधिकृत रूप से नेशनल हाईवे पार कराकर तार जोड़कर नाम मात्र का बिजली चालू कर दिया गया। ठीक इसी तरह सिरसिया के उदयपुर में करीब 3 वर्षों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। औभरलोड से काम चलाया जा रहा है। न ईधर वोल्टेज और न ही उधर वोल्टेज। विभाग चैन की नींद सो रहा है और जनता पेयजल से लेकर भीषण गर्मी में रतजगा करने को विवश है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आंदोलन के मार्फत ट्रांसफार्मर बदलवाने का जिम्मा उठाया है।

भाकपा माले के मो० एजाज़, मो० शकील, अर्जुन कुमार, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० कयूम आदि की उपस्थिति में प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने ट्रांसफार्मर बदलने तक अनवरत आंदोलन चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि इस मामले से कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता, ताजपुर एवं पूसा जेई को अवगत करा दिया गया। हम जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर लोगों की समस्या का समाधान करने की मांग करते हैं। हमारी मांग नहीं मानी गई तो भाकपा माले एवं इनौस के बैनर तले धारावाहिक आंदोलन चलाया जाएगा।