#MNN@24X7 दरभंगा, आज बुधवार को दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत।ओझौल ग्राम के ब्रह्मस्थान एवं दुर्गा मंदिर पर आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि लगभग 500 वर्षों के इंतजार के बाद आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीरामलला के आगमन को भव्य और दिव्य बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर अन्य कई लोग मौजूद रहे

वही इस अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता के इस महाअभियान में देश भर के सभी तीर्थस्थल, मंदिरों एवं पूजा स्थल के और अधिक स्वच्छ व निर्मल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग हर्ष के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है।

वहीं सांसद गोपाल जी ठाकुर ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत वितरण अभियान के तहत ओझौल ग्राम में अक्षत निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत भगवान रामलला के दर्शन हेतु लोगों को आमंत्रित किया।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि श्रीराम मंदिर के भव्यता से पूरे देश में भक्तिमय माहौल है और आम लोग 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी को सभी लोग अपने अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाएं और श्रीराम ज्योति जलाएं।

सांसद ने कहा कि अक्षत कलश को देखने व अक्षत मिलने से लोगों में जबरदस्त उत्साह है, आम लोग अयोध्या धाम जाने हेतु उत्साहित है।

इस दौरान रामकुमार मिश्र, दिलीप मिश्र, आदित्य नारायण “मन्ना”, मंडल अध्यक्ष अशेश्वर पासवान, अभियान के मंडल प्रभारी प्रेम कुमार मिश्र “रिंकू”, महंत गणेश झा, राजेश सिंह, कैप्टन चंद्रशेखर सिंह, अंकित कुमार झा, अजय मिश्र, मनीष चौधरी, लड्डूलाल झा, दुर्गानंद मिश्र, विकास विवेक चौधरी, ललित झा, अनिल साहनी, गणेश साह, दिनेश राय, अशोक ठाकुर, ईश्वर झा, शंभू झा, महाकांत ठाकुर,भोला साहनी, हेमंत सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता व आम लोग मौजूद रहें।