#MNN@24X7 दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व के वर्ष का आय व्यय लेखा सत्र 2021 के सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने प्रस्तुत किया गया, जिसपर चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया। कोरोना काल के दौरान भी 2020 एवं 2021 में लॉक डाउन का पालन करते हुए परंपरागत पूजन आयोजन करने हेतु समिति के कार्य की सराहना की गई।

शहर के मध्य एक निजी हॉल में रविवार शाम से शुरू देर रात तक चली इस बैठक की अध्यक्षता सत्र 2021 के अध्यक्ष पुनीत कुमार सिन्हा ने की।

बैठक में सत्र 2022 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से मधुबाला सिन्हा को अध्यक्ष चुना गया। मधुबाला सिन्हा 2007 से लगातार दरभंगा नगर निगम की पार्षद हैं और वर्तमान में तत्काल स्थगित निकाय चुनाव में मेयर प्रत्याशी हैं।

सुजीत मल्लिक को सत्र 2022 का प्रधान सचिव चुना गया। श्री मल्लिक समाजसेवी हैं और इनकी पत्नी भी एक बार निगम की पार्षद रही हैं।

पांडेय रितेश सहाय को इस सत्र का कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मनीष कुमार को उपाध्यक्ष, डॉ मनीष कुमार एवं प्रकाश चंद प्रभाकर संयुक्त सचिव तथा साकेत कुमार श्रीवास्तव को संगठन सचिव चुना गया।

बैठक में 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होने वाले आगामी चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजा के 108वें वर्षगांठ को उल्लासपूर्ण और भक्तिमय माहौल में मनाने का निर्णय हुआ। 109वें पूजन के आयोजन हेतु विचार- विमर्श किया गया और पूजन आयोजन से अलग पूर्व की तरह संगठन को मजबूत बनाने एवम सामाजिक दायित्व में भी भागेदारी हेतु कार्य करने पर सहमति बनी।

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष मधुबाला सिन्हा ने उपस्थित लोगों का उनके प्रति विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त की और कहा कि पूर्वजों द्वारा 1914 में 108 वर्ष पूर्व स्थापित दरभंगा चित्रगुप्त सभा आम चित्रांशों तक जाए और समाज के अन्य वर्गों में भी सभा का कार्य प्रभाव डाले, यही संगठन का ध्येय बने, इसकी कोशिश करूँगी तथा जो सक्रिय लोग किसी कारण वर्तमान में नही हैं, उन्हें आग्रह, सम्मान के साथ जोड़ने का काम करूँगी।

प्रधान सचिव सुजीत मल्लिक ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान कर दरभंगा के विभिन्न चित्रांश संगठन को भी इस सभा से जोड़ समय पर आम सभा करा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

विदित हो कि दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष चार- दिवसीय चित्रगुप्त पूजा स्थानीय चित्रगुप्त भवन (सोसाइटी सिनेमा हॉल, अब क्रेज डॉल्बी) में होता है।

बैठक में सभा के सत्र 2021 के पदाधिकारी, नए चुने गए पदाधिकारी सहित कई पूर्व अध्यक्ष, प्रधान सचिव भी मौजूद थे, जिनमे निर्मल कुमार सिन्हा, नवीन सिन्हा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार सहित अनेकों चित्रांश उपस्थित थे।