#MNN@24X7 कल दिनांक 17 दिसंबर को जमशेदपुर में श्री शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट अध्यक्ष देबू घोष के द्वार अंतर्राष्ट्रीय भावना सम्मान समारोह2024 का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जयंत कुमार अनस कोऑर्डिनेटर, जमशेदपुर एवम् संजय चौधरी, टाटा जमशेदपुर ब्लड बैंक ब्रह्मानंद ब्लड बैंक जमशेदपुर, श्रीमती संध्या प्रधान नेशनल अवार्ड टीचर जमशेदपुर।

इन सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं श्री शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट की ओर से उपस्थित मंच पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र बुके देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में दरभंगा जिला के राजीव प्रकाश मधुकर जो निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हैं। साथ ही जानवरों के साथ हुए किसी प्रकार की कु-व्यवस्था जैसे एक्सीडेंट हो जाना, बीमार होना। उनका निरंतर राजीव प्रकाश मधुकर के द्वारा उपचार किया जाता है। साथ ही दरभंगा के ही बैजनाथ जो डीएमसीएच में आने वाले किसी भी असहाय गरीब को आवश्यकता पड़ने पर दवा या ब्लड की व्यवस्था करवाते हैं। इन दोनों को मुख्य अतिथि के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय भावना सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राजीव प्रकाश मधुकर ने श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट टाटा जमशेदपुर के संरक्षक मंडल के देवभारत घोष एवं उनके टीम के सभी सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।