Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा, 30 नवम्बर। जिला सहकारिता पदाधिकारी अंकित कुमार ने धान अधिप्राप्ति के लिए दरभंगा जिला के संबंधित सभी पैक्स एवं व्यापार मंडल को सूचित किया है कि सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपने किसानों से धान अधिप्राप्ति करना सुनिश्चित करें।
     
उन्होंने कहा कि कई किसानों के माध्यम से शिकायत मिल रही है कि पैक्स अध्यक्ष या व्यापार मंडल द्वारा धान अधिप्राप्ति करने में आना-कानी की जा रही है।
     
उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य के लिए बिहार गवर्नमेंट सोसायटी एक्ट-1935 की धारा-41 के अंतर्गत प्रबंध समिति को निलंबित करने का प्रावधान है।
     
यदि किसी पैक्स अध्यक्ष या व्यापार मंडल के विरुद्ध धान अधिप्राप्ति नहीं करने की लिखित शिकायत मिलेगी तो वे उक्त कार्रवाई के भागी होंगे।