दरभंगा। दिनांक 23-6-22 वार्ड नंबर 28 में राजा अंसारी के नेतृत्व में दरभंगा नगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा पद यात्रा निकाला गया। पदयात्रा मौलाग॔ज से मदारपूर होते हुए नाका पांच तक पदयात्रा निकाला गया।

पदयात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष राजा अंसारी जी ने कहा की जिस पर तरह से सरकार अग्निवीर के नाम बेरोजगार नौजवानों का शोषण करना चाहती है, कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। सरकार को यह कानून वापस लेना चाहिए।

मो. जावेद उपाध्यक्ष ने कहा की सरकार की पॉलिसी सिर्फ और सिर्फ अपने दोस्त अडानी-अमबानी के व्यापार को बढ़ावा देना मात्र है।

नगर कांग्रेस के सुरेश महतो ने कहा कि मोदी देश में हिन्दू-मुस्लिम के बीच विषमता फैलाकर देश को टूकरे में बांटना चाहती है। पदयात्रा के दौरान मो. छोटू मो. अख्तर, आदि के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया।