सड़क और नाले की गुणवत्ता की जाँच व लूट करने वाले पर करवाई की मांग को लेकर डीएम, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन – माले।
दरभंगा 21 जुलाई 2022, दरभंगा नगर निगम के के द्वारा कई वार्डो में सड़क व नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहा गुणवत्तापूर्ण कार्य नही किया जा रहा रहा है। सभी जगह सरक व नाला में गुणवत्ता पूर्ण काम नही किया जा रहा है। जगह जगह लूट की खबर आ रही है। कई जगह तो कार्य शुरू करने से पहले कोई बोर्ड भी नही लगाया गया हैं। ताकि स्थानीय लोगो को पता न चले कि किस योजना से काम हो रहा है और कितना लागत है।
उक्त बातें गुरुवार को भाकपा(माले) महानगर सचिव सदीक भारती ने जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर नाला व सरक में हुए लूट की जाँच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आज दरभंगा शहर में जिला मुख्यालय से सटे वार्ड 41 में पिछले रविवार को ढलाई किया जाता है और दो दिन बाद ही सड़क की मरम्मतीकरण शुरू हो जाती हैं। स्थानीय लोगो का आरोप है कि सड़क में गुणवत्तापूर्ण काम नही किया गया है। लेकिन आज तक कोई जांच पड़ताल नही किया जाता है। वही वार्ड 48 के न्यू खाजासराय में नाली बनवाया जाता है। वहा भी गुणवत्तापूर्ण काम नही हित है। पिछले 3 जून को नगर निगम को लिखकर भी दिया गया लेकिन आज तक कोई करवाई नही हुई। वही वार्ड 46 में भी नाला निर्माण में लूट की गई है। यहां तक की वार्ड 41के सरक में लूट की खबर एक दैनिक अखबार में अभी छपा है। लेकिन कोई करवाई नही हुई है। श्री भारती ने कहा कि नगर निगम लूट के हवाले हो गया है।
उन्होंने डीएम व नगर आयुक्त से मांग किया की नगर निगम के अंतर्गत हाल के दिनों में बने सरक व नाला निर्माण के गुणवत्ता की जांच उच्चस्तरीय टीम बनाकर किया जाय नही तो भाकपा(माले) आन्दोलन को बाध्य होगी।