Breaking News

दरभंगा में शुक्रवार की देर शाम लगभग 8:30 बजे के आसपास तेज आंधी के साथ-साथ पत्थर भी गिरने शुरू हो गए। कई जगहों पर पत्थरों के साइज 50 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक होने की जानकारी मिल रही है।लहेरियासराय के एम टैंक के निकट, दरभंगा के खान चौक,रहमगंज, मौलगंज के निकट इस तरह के पत्थर गिरने की बात सामने आ रही है। जिसे आप तस्वीरों में भी साफ़ देख सकते हैं।

वैसे बारिश होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिली है। कुछ दिनों से दिन में काफी गर्मी और उमस भरी गर्म दोपहर से भी राहत मिली है। मगर अचानक हुए इस बारिश को देखते हुए सभी लोग सुरक्षित अपने अपने घरों में या सुरक्षित जगहों पर शरण लेते दिखाई दिये। साथ ही कई मकानों के एस्बेस्टस के टूटने की भी जानकारी मिल रही है।