दरभंगा। जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत दरभंगा नगर के वार्ड संख्या 1 अली नगर में स्थित कब्रिस्तान जो कई वर्षों से खुला हुआ था जिसकी घेराबंदी के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सह 83 दरभंगा नगर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी पप्पू खान ने सीओ के समक्ष आवेदन देकर कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिये निवेदन किया था जिस पर आज CO का पहल हुआ और कब्रिस्तान की पैमाइश की गई। पैमाइश के दौरान पप्पू खान खुद मौके पर मौजूद रहे और कब्रिस्तान जिसका रकबा 42 कट्ठा है की पैमाइश की गई । पैमाइश उपरांत पप्पू खान ने कहा कि अतिशीघ्र डीएम से मिलकर कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए आग्रह करूंगा ताकि भू माफियाओं का कब्रिस्तान पर कब्जा ना हो और उसके बाद अलीनगर में श्मशान घाट की घेराबंदी के लिए कार्य करूंगा।
25 Apr 2022
Ashutosh Kumar Jha
आशुतोष कुमार झा, आकाशवाणी दरभंगा में नैमित्तिक उद्घोषक/कम्पियर (हि/मै,) , पुर्वांचल सूर्य हिंदी दैनिक के दरभंगा ब्यूरो के साथ ही मैथिली न्यूज नेटवर्क के चीफ एडिटर हैं।