Breaking News


केवटी बारियौल के जगरनाथ राम के हत्यारा को संरक्षण दे रही है भाजपा -इंसाफ मंच/माले

घनशयामपुर के बदिया टोला में अकलियत के घर लूटपाट और मारपीट एंव मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट करने बाले पर करवाई क्यों नहीं दलित अल्पसंख्यक पर हो रहे जुल्म अत्याचार के खिलाफ 14जुलाई को एस एस पी के समझ होगा न्याय मार्च य -धर्मेश यादव

दरभंगा : 8जुलाई 2022 भाकपा माले इंसाफ मंच कार्यकर्ताओ की बैठक केवटी के बरियौल गाँव में हुई।
बैठक की अध्यक्षता केवटी प्रखण्ड कमिटी सदस्य लक्षमन पासवान एंव इंसाफ मंच के र्कवान अली ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा की दरभंगा सहित पुरे विहार में दलित अल्पसंख्यक पर लगातार जुलम अत्याचार हो रहा है लेकिन नितीश मोदी की सरकार सोई हुई है बल्कि जुल्म अत्याचार करने बाले हत्यारा को बचाने में लगी हुई है भाजपा के सांसद और बिधायक

उन्होंने कहा की गरीब दलित अल्पसंख्यक की सुरक्षा की गारंटी करें नितीश मोदी की सरकार नही तो होगा बड़े आंदोलन की तैयारी।

वही बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य धर्मेश ने कहा की बरियौल में जगरनाथ राम की हत्या लोकतंत्र को कलंकित करने वाली घटना है मजदूरी मांगने पर जगरनाथ राम की हत्या कर दी गईं। हत्या के दो सप्ताह बीत जाने के वाद भी अभी थ हत्यारा की गिरफ्तारी नही हुई। लेकिन घटना के बिरोध करने वाले ग्रामीणों पर प्रशासन के द्वारा नानवेलेबल मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।घनशयामपुर के बदिया टोला में अकलियत के घर लूटपाट और मारपीट एंव मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट करने बाले पर करवाई क्यों नहीं!

उन्होंने कहा कमतौल थाना कांड संख्या 149/2022 जगरनाथ राम के हत्यारा को गिरफ्तार करने और मुकदमा संख्या 148/2022एवं 151/2022 झूठा मुकदमा की वापसी की मांग को लेकर एस एस पी कार्यलय के समझभाकपा माले और इंसाफ मंच के नेतृत्व में न्याय मार्च किया जाएगा।

बैठक को शंकर राम पंकज राम शिबू पासवान लक्ष्मण राम सुपेन्द्र पासवान भोगेंद्र पासवान आदि ने सम्बोधित किया।