पूर्व मध्य रेल दिनांक 31.01.2022 माह दिसम्बर/2021 में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु श्री प्रेमशंकर दास, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक(मुख्यालय), समस्तीपुर, श्री संजय कुमार गुप्ता, लोको पायलट(यात्री), समस्तीपुर एवं श्री आलोक कुमार पटेल, लोको पायलट(माल), मुजफ्फरपुर को मैन आफ द मंथ के रूप में चुना गया है। विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उददेशय से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में दिसम्बर/ 21 माह में उपरोक्त तीनों कर्मचारियों का चयन किया गया। आज दिनांक 31.01.2022 को श्री आलोक अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर महोदय ने उपरोक्त दोनों कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर श्री प्रसन्न कात्यायन, सिनियर डीसीएम एवं श्री ओमप्रकाश सिंह, सिनियर डीपीओ उपस्थित थे।
31 Jan 2022
Ashutosh Kumar Jha
आशुतोष कुमार झा, आकाशवाणी दरभंगा में नैमित्तिक उद्घोषक/कम्पियर (हि/मै,) , पुर्वांचल सूर्य हिंदी दैनिक के दरभंगा ब्यूरो के साथ ही मैथिली न्यूज नेटवर्क के चीफ एडिटर हैं।