Breaking News


MNN24X7 बलरामपुर में छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा पर बड़ी नक्सली साजिश को सुरक्षाबलों की टीम ने नाकाम कर दिया है। सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियान की टीम ने बलरामपुर के झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ापहाड़ से कुल 12 टिफिन बम बरामद किया है।बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चला रखा है।

झारखंड पुलिस की टीम ने बूढ़ापहाड़ में अपना कैंप स्थापित कर दिया है। यहां पर छत्तीसगढ़ पुलिस भी झारखंड पुलिस के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।