Breaking News


सिंघिया फिर से हुआ शर्मशार

समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव निवासी संतोष सिंह और उसकी पत्नी पैसों के लिए अपनी ही बेटी के साथ करवाते थे दुष्कर्म। लड़की ने बताया है कि मेरी मम्मी शराब का कारोबार भी करती है। जबकि उसके पिता का इलेक्ट्रिक दुकान है। उसने बताया कि उसके यहां जो भी लोग शराब लेने या पीने आते थे। वह लोग मेरे साथ दुष्कर्म करते थे। विरोध करने पर मम्मी मारती थी औऱ जान से मार देने की कोशिश करती थी।

उक्त लड़की ने बताया है कि सिंघिया पंचायत के एक पूर्व मुखिया नीराजनं सिंह ने भी मेरे साथ गलत काम करने का बार बार प्रयास किये। मगर जब भी डायल टोल फ्री नम्बर पर कॉल किया तो वह भाग निकला।

आगे लड़की ने बताया कि मेरे साथ सिंघिया थाना के एक एएसआई मनोज कुमार भी मेरे घर पर आ कर शराब पीते थे और मेरे साथ गलत हरकत भी किया करते थे। जिसके लिए हम ने थाना में आवेदन नही दिया और विडियो बना कर पत्रकारों से मदत कि गुहार लगाई है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पीड़ित लड़की ने नोट लिख कर बताया था कि मैं घुट घुट कर जी रही हूँ। मेरी कोई मदद करने वाला नही। मैं बहुत असहाय हुँ। कोई मेरी मदद किजिए नही तो मेरे मम्मी और मेरे पापा मुझे जान से मार देगें।

आपको बतातें चलें कि जानकारी के अनुसार अभी पीड़ित लड़की को उसके घर से निकाल कर गौरबौराम प्रखंड के गौरा भुसकोल गाँव मे उसकी नानी के घर में बन्द करके रखा गया है तथा उसे जान से मारने की साजिश भी चल रही है।