पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार-फूल कुमार झा।

#MNN@24X7 दरभंगा, आज बिहार राज्य अराज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा द्वारा महासंघ कार्यालय लहेरियासराय में पेंशनर दिवस के अवसर पर संघ, महासंघ के पूर्व नेताओं को पाग,चादर एवं माला पहनाकर कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पेंशन बचाओ विचार गोष्ठी का आयोजन अश्विनी कुमार झा की अध्यक्षता में किया गया।

गोष्टी को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराज्यपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है।

आजादी के पूर्व 1922 ईसवी से अंग्रेजी हुकूमत के समय से पेंशन चालू हुआ, परंतु 2004 के बाद नियुक्त कर्मियों को पेंशन से वंचित कर दिया गया, इसके खिलाफ पूरे देश के केंद्रीय राज्य कर्मी द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है, उसे हमें और मजबूत करना है।

पेंशनर दिवस वर्ष 1986 ई.से मनाया जाता है, इसी तिथि को माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पेंशनर को भी सरकार का अंग माना तथा पेंशन के साथ महंगाई राहत देने का स्थाई आदेश दिया,तब से 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाया जाता है।

पेंशन को बचाने के लिए सभी संगठनों को भेदभाव भुलाकर संयुक्त संघर्ष के माध्यम से आंदोलन तेज करना होगा।

इस अवसर पर पंचायत सेवक संघ के पूर्व जिला मंत्री महेश मंडल,बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के पूर्व संयुक्त मंत्री रामेश्वर लाल दास, भूमि सुधार कर्मचारी संघ के पूर्व जिला मंत्री अरुण कुमार,चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के पूर्व जिला मंत्री महेंद्र मिश्रा,चिकित्सा संघ के पूर्व जिला मंत्री प्रमोद नारायण चौधरी एवं महासंघ के पूर्व संयुक्त मंत्री विद्यानंद मिश्र को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मो.ईशा खां,अरविंद कुमार राय,शिवेंद्र कुमार, ताराकांत पाठक,फकीरा पासवान,शिव कुमार झा, महादेव चौधरी,छतरी यादव आदि ने विचार व्यक्त करते हुए पेंशनर दिवस अमर रहे की शुभकामना दिया।