दरभंगा शहर के विश्वविद्यालय थाना के पास पैसों के लेनदेन को लेकर दोस्त ही एक दूसरे के बने दुश्मन। पैसों को लेकर दोस्तों के बीच हुई भयंकर मारपीट।
जी हां यह चौंकाने वाली खबर दरभंगा शहर के विश्वविद्यालय थाना के पास की है। जहां शादी में आए दोस्तों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर एक दूसरे से मारपीट करने का मामला सामने आ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय थाना के ठीक सामने कुछ लड़के तू तू मैं मैं के साथ मारपीट कर रहे थे। तभी इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विश्वविद्यालय थाने की पुलिस पहुंची और मारपीट कर रहे हैं चार लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
वही गिरफ्तार किए गए लड़कों का नाम गौरव कुमार पासवान पिता कमलेश पासवान, निक्की कुमार सिंह पिता सनोज कुमार सिंह, गोपाल कुमार यादव पिता श्री ललित यादव और बिजुल कुमार सिंह पिता अंचल कुमार सिंह बताया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक चारों गिरफ्तार युवक मखनाही मब्बी थाना के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं।
08 Jul 2022
