दरभंगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखर से पानी निकालने के क्रम में 40 वर्षीय व्यक्ति की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी है। यह घटना दरभंगा के भालपट्टी ओपी क्षेत्र के तारसराय मुरिया की हैं। जहाँ पोखरे से पानी निकालने के क्रम में नदीम अहमद नामक 40 वर्षीय व्यक्ति की करेंट लगने से मृत्यु हो गयी हैं।

वही स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा हैं की वह पोखर में मछली पालन का काम किया करते थे,वहीं उस पोखर में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदीम मोटर के द्वारा पानी बाहर निकाल रहे थे। उसी क्रम में नदीम को करेंट लगा और उस करेंट के झटके से वे पोखर में जा गिरे और वहीं दम घुटने से उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।

वही उनकी मौत के बाद पूरे इलाक़े में हड़कंप सा मच गया है। जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीम को 3 लड़का और 1 लड़की हैं। वही नदीम की कमाई से ही घर का खर्च चलता।
बच्चों के भविष्य और परिवार की चिंता को लेकर उपस्थित समस्त व्यक्ति चिंतित दिखे।