#MNN@24X7 दरभंगा। समाहरणालय परिसर दरभंगा ईवीएम गोदाम के समीप से प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दीखाकर एवं आकाश में गुब्बारे उड़ाकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  
इस अवसर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देशानुसार हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
    
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 09 नवंबर 2022 (बुधवार) को जायेगा, दावा/ आपत्ति दाखिल करने अवधि 09 नवंबर 2022 (बुधवार) से 08 दिसंबर 2022( गुरुवार) निर्धारित है,विशेष अभियान दिवस 12 नवंबर 2022 (शनिवार) एवं 13 नवंबर 2022 (रविवार), 03 दिसंबर 2022 (शनिवार) व 04 दिसंबर 2022 निर्धारित है।
     
दावा/आपत्ति का निष्पादन 26 दिसंबर 2022 (सोमवार) एवं अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2023 गुरुवार को किया जाना है।
     
उन्होंने कहा कि एक वर्ष में नए मतदाताओं के लिए चार अहर्ता तिथि (01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर का प्रावधान किया गया है, इस पुनरीक्षण अवधि में तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन के उपरांत सतत अद्यतीकरण अवधि में इन चारों अहर्ता तिथियों को 18 वर्ष पूरा करने वाले योग नागरिकों से फार्म-6 प्राप्त किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि दावा/आपत्ति हेतु नए संशोधित जानकारी देते हुए कहा कि पहली बार मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6, आधार संग्रहण हेतु फार्म-6(ख),पूर्व से विद्यमान प्रविष्टि का विलोपन, वर्तमान में जोड़े जा रहे नाम पर आक्षेप एवं स्वयं की प्रविष्टि का विलोपन फॉर्म-7 तथा संशोधन के लिए माइग्रेशन के लिए विधान सभा के अंदर के, विधानसभा के बाहर के, पी.डब्लू.डी मार्क करने के लिए, डुप्लीकेट ईपीआईसी के लिए फॉर्म-8 अप्लाई करना होगा।
   
उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार द्वारा बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 08 दिसंबर 2022 को बैठक कर कार्यक्रम की सविस्तार जानकारी दी गई।
   
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों के लिए बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया गया तथा प्रखंड स्तर पर भी राजनैतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी प्रखण्डों के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
   
इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, डीसीएलआर सदर राकेश कुमार रंजन एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
    
वही राजनैतिक दलों की ओर से शैलेंद्र मोहन झा अध्यक्ष एनसीपी, भाजपा के अशोक नायक भाजपा एवं जवाहर लाल शर्मा जदयू जिला महासचिव उपस्थित थे।