Breaking News


#MNN@24X7 जन सुराज पदयात्रा के दौरान राजद को निशाने पर लेते हुए प्रशांत किशोर ने राजद पर अल्पसंखकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आपको इन लोगों ने बंधुआ मजदुर बना लिया है। आप अपने बच्चों के भविष्य की चिंता किए बगैर एक ही पार्टी के लिए वोट कर रहे हैं।

सब कुछ गवां कर के भी आप उनको वोट कर रहे हैं, आपको क्या मिला? महागठबंधन अभी बना है, जब नीतीश भाजपा के साथ थे तो भाजपा के 2 उपमुख्यमंत्री थे, एमएलए 75 थे। राजद के पास 77 विधायक हैं फिर भी दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं बना। राजद के दो ही पैर हैं M और Y। दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा तो लोग कहेंगे कि भईया M को बनाओ। उनको भी पता है आप जाइएगा कहां, भाजपा से लड़ाई है रो कर भी आपको उन्हें को वोट देना पड़ेगा। 10 साल से मैं भाजपा से लड़ रहा हूं और ये लोग मुझे भाजपा का बी टीम बता रहे हैं।”