Breaking News

आज इस बैठक में जाले, सिंहवारा, केवटी एवं दरभंगा जिला के सदस्य पत्रकार शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन के कार्य एवं शक्ति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष भवन कुमार मिश्रा ने कहा कि इस संगठन से चाहे कोई भी पत्रकार जुड़े हों अथवा नहीं जुड़े हों। यदि वे पत्रकार हैं और उनके समक्ष कोई समस्या खड़ी हो जाय, तो वे बेहिचक आईरा को उससे अवगत कराएं। आईरा उनके लिए पूरी ताकत के साथ खड़ी रहेगी। इसके अलावे पत्रकारों ने सृजनात्मक एवं सकारात्मक पत्रकारिता पर ज्यादा जोर दिया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण, संतोष दत्त झा, केवटी प्रखंड अध्यक्ष शेष नारायण झा, सिंहवारा प्रखंड अध्यक्ष सदरे आलम, शिवेश्वर पाठक, पंकज कुमार महासेठ, शैलेंद्र ठाकुर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षीय भाषण जाले प्रखंड के अध्यक्ष अरुण कुमार पाठक कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन विकास कुमार ने किया।