Breaking News

दरभंगा।विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल दरभंगा शहरी में बड़े बकायेदारों एवं काफी दिनों से बिजली बिल भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने का अभियान जारी है। इस माह अभी तक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, दरभंगा (शहरी) अंतर्गत कुल 589 बकायेदार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा चुका है, जिसपर कुल 94 लाख 56 हजार रुपये का बकाया था। जिसमें विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दोनर अंतर्गत 219, लालबाग में 175 तथा बेला प्रशाखा में 195 बकायेदारों की बिजली काटी जा चुकी है। आज सहायक विद्युत अभियंता, दरभंगा शहरी गौरव कुमार के द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेला में चल रहे बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने हेतु चल रहे अभियान का निरीक्षण किया गयाI निरीक्षण में कनीय विद्युत अभियंता बेला राज कुमार रौशन, कनीय सरणी पुरुष प्रमोद कुमार, मानव बल विजय कुमार आदि भी उपस्थित थे।
विदित हो ही बिजली विभाग द्वारा मुहल्लावार बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने का अभियान इस माह भी शुरू किया गया है जो 31 मार्च तक यूँही जारी रहेगा।


उपभोक्ताओं के सुविधाओं को ध्यान मे रखते हुए 22 मार्च को बिजली कार्यालय खुले रहेंगे।