Breaking News

#MNN@24X7 मथुरा।वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को इस कदर भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पाई।रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भरी नजर आईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे दिखे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया।

रविवार सुबह से मंदिरों के पट बंद होने तक जबरदस्त जाम लगा दिखाई दिया। शहर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे। वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

सौजन्य से