Breaking News


#MNN@24X7 अरवल। बिहार के अरवल में दबंगों ने कहर बरपाया है. यहां पर घर को दबंगों ने आग के हवाले कर दिया. जिसमें मां-बेटी बुरी तरह झुलस गयी. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया. पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोनों की मौत हो गयी.

मामला परासी थाना क्षेत्र के चकिया गांव का है. मृतकों की शिनाख्त सुमन देवी और उसकी बेटी शारदा कुमारी के रूप में हुई है. सुमन देवी के पति अजीत पासवान एक मामले में जेल में बंद हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.