Breaking News


जन सुराज पदयात्रा का 36वां दिन।

#MNN@24X7 योगापट्टी, पश्चिम चंपारण। जन सुराज पदयात्रा के 36वें दिन की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर ने मच्छरगांवा पंचायत के मकोटा फतेहपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि रोजगार तलाशने के लिए बिहार के लोगों को अपना घर-परिवार और गांव छोड़कर न जाना पड़े।

साथ ही उन्होंने कहा की जैसे अन्य राज्यों की सरकारों ने रोजगार की व्यवस्था की है, वहां के स्थानीय लोगो के लिए 12 से 15000 रुपये की नौकरी के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता है। वैसी ही व्यवस्था हम बिहार में बनाना चाहते हैं और ये संभव है।