#MNN@24X7 दरभंगा, 21 अक्टूबर 2022 :- बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय, लहेरियासराय में कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ ट्रेड यूनियन एंड सर्विस एसोसिएशन के द्वारा अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के पूर्व डिविजनल सेक्रेटरी एवं दरभंगा जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ ट्रेड यूनियन के पूर्व कोषाध्यक्ष 84 वर्षीय कॉमरेड ए.एन.आदित्य के निधन की सूचना पर शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में कॉमरेड आदित्य के तैलचित्र पर पुष्पांजलि चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर कोआर्डिनेशन कमेटी के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि कॉमरेड आदित्य बीमा कर्मचारियों के साथ-साथ दरभंगा जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी का नेतृत्व किया।
उन्होंने बीमा कर्मचारियों के हक-हकों की रक्षा हेतु भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दी गई पदोन्नति को ठुकरा दिया।
दरभंगा जिला में जब किसी समस्याओं को लेकर यथा – नगर निगम, सिनेमा कर्मचारी, राज्य सरकार के कर्मचारी, केंद्रीय कर्मचारी, बैंक, बीमा, रेल, टेलीफोन आदि के कर्मचारियों के द्वारा आंदोलन होता था, तो बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।
इस अवसर पर उनके समकालीन ट्रेड यूनियन नेता साथी नरेन्द्र मंडल, बिहार प्रदेश बैंक कर्मचारी संघ के जिला मंत्री मोहम्मद कैसर आलम, सीआईटीयू के नेता दिनेश झा ने अपने संबोधन में साथी आदित्य के साथ बिताए गए क्षणों के संस्मरण को विस्तार से रखा।
श्रद्धांजलि सभा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष फकीरा पासवान, ताराकांत पाठक, अरविंद कुमार राय, अश्विनी कुमार झा, मो ईशा खां, उपेंद्र राय, सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।