Breaking News


L#MNN@24X7 दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के महिला प्रकोष्ठ की बैठक बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल गांव में आयोजित हुई। महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना झा के आवास पर कामिनी झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ उदभट मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

बैठक का संचालन करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री मृणालिनी झा ने फेडरेशन की महिलाओं के द्वारा निर्मित घरेलू उत्पादों को बाजार में उपलब्ध करवाने में फेडरेशन के सहयोग का प्रस्ताव रखा। उनके द्वारा निर्मित अगरबत्ती, जनेऊ, खाद्य सामग्री आदि की बिक्री अपने संपर्क से बाजार में होने से वास्तव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

जिला उपाध्यक्ष वंदना झा ने कहा कि लगातार महिलाएं भी ब्राह्मण फेडरेशन से जुड़ रही हैं। आज भी कई महिलाओं ने सदस्यता ली है। यदि महिलाओं को संगठन से सहयोग मिलता है निश्चित रूप से ब्राह्मण समाज मजबूत होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 उदभट मिश्रा ने महिलाओं के इन प्रयासों की जमकर सराहना की तथा संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा, मनोहर झा एवं ओमप्रकाश झा आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।