Breaking News

दरभंगा। आज संपूर्ण राष्ट्र के सभी जिलों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा काली मंदिर मिर्जापुर चौक दरभंगा टावर होते हुए बाजीतपुर शुभंकरपुर तक गयी।जिसमें करीब 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस रथ यात्रा की बड़ी खासियत यह है कि यह यात्रा चार चक्का वाहन से की जा रही है। जिस चार चक्का वाहन को भक्तगण रस्सी के सहारे खिंच कर रथ की तरह ले जा रहे हैं। यह रथयात्रा एकदिवसीय है।