देर रात तक चले सम्मेलन से निर्वाचित 27 सदस्यीय प्रखंड कमिटी ने सर्वसम्मति से विनोद सिंह को चुना प्रखंड सचिव

सम्मेलन से पूर्व निकाला गया संविधान व लोकतंत्र बचाओ मार्च, बाबा साहेब आंबेडकर के मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण

बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ 7 अगस्त को जिला समाहरणालय में प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा – बैद्यनाथ यादव

बेदीपट्टी(फेकला), 25 जुलाई 2022, भाकपा(माले) का बहादुरपुर प्रखंड कमिटी का 9वां सम्मेलन बेदीपट्टी दुर्गास्थान विवाह भवन में आयोजित हुआ। प्रखंड सम्मेलन से पूर्व दुर्गास्थान से फेकला चौक तक “लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ” मार्च निकाला गया। साथ ही फेकला चौक पर स्थित आंबेडकर के मूर्ति पर भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव , अभिषेक कुमार, अशोक पासवान, नंदलाल ठाकुर, हरि पासवान, दामोदर पासवान सहित नेताओं ने माल्यार्पण किया। उसके पुन: जुलूस बेदीपट्टी गांव होते हुए दुर्गास्थान पर आकर वयोवृद्ध नेता देवानी झा ने झंडात्तोलन किया। इसके पश्चात तमाम शहीदों के याद में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि रखी गई।

उसके बाद भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने उदघाटन भाषण देते हुए कहा कि आज देश बहुत ही विकट हाल में हैं, मोदी सरकार की नीतियों से देश की हालात श्रीलंका से भी खराब हो जायेगा। बढ़ती महंगाई व विकराल होती बेरोजगारी सरकार के एजेंडे में ही नहीं हैं, वो हिन्दू – मुसलमान कर जनाक्रोश को भटकाने में लगी हैं। 7 अगस्त को आजादी आन्दोलन के ऐतिहासिक दिवस पर महागठबंधन दलों के आह्वान पर समाहरणालय पर प्रदर्शन में हजारों – हजार की भागीदारी सुनिश्चित करना हैं। हरि पासवान, शत्रुधन पासवान, परमेश्वर पासवान, प्रमिला देवी, सविता कुमारी, मो रोजिद, सत्यनारायण मुखिया की सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने अध्यक्षता किया। विदाई प्रखंड कमिटी की ओर से प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार ने कामकाज की रिपोर्ट रखा। जिसपर 21 प्रतिनिधयों ने बहस में हिस्सा लिया ।।।

उसके बाद प्रखंड सचिव के जवाब प्रतिवेदन के बाद सर्वसम्मति से रिपोर्ट को पारित हुआ। उसके बाद जिला कमेटी के पर्यवेक्षक अशोक पासवान के देख – रेख में 27 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का चुनाव जिसने सर्वसम्मति से विनोद सिंह को अपना सचिव चुना। सम्मेलन को भाकपा(माले) जिला स्थाई समिति सदस्य नंदलाल ठाकुर, खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव, सत्य नारायण मुखिया, दोमादार पासवान, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी, शिवन यादव, प्रवीण यादव , कोमलकांत यादव, कैलाश पासवान, शिवशंकर लालदेव आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।