Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। भाकपा(माले)के पूर्व महासचिव सुब्रत दत्त जौहर, डॉ0 निर्मल व रतन के शहादत दिवस पर शहीदों का सम्मान, हमारा कार्यभार विषय पर भाकपा( माले) दरभंगा जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता कंवेंशन पंडासराय स्थित विनोद मिश्र स्मृति भवन में आयोजित हुआ।

कन्वेंशन की अध्यक्षता भाकपा(माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, शनिचरी देवी और जंगी यादव ने किया। कनवेंशन में वरिष्ठ चिकित्सक डा बी एन पी यादव, डा0 अजीत चौधरी, भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, जिला सचिव बैद्यनाथ यादव,आरके सहनी, ललन पासवान,हरि पासवान,शनिचरी देवी,साधना शर्मा, रामदेव मंडल,प्रो अवधेश सिंह,जंगी यादव आदि लोग उपस्थित थे।

कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने कहा कि शहीदों-दिवंगत कामरेडों की विरासत को बुलंद करते हुए संगठन संविधान-लोकतंत्र पर बढ़ते हमले के खिलाफ संघर्ष की अगुवाई कर रही है।उन्होंने कहा कि भाकपा माले बिहार में जनमुद्दे पर संघर्षरत है और दलित-गरीबों के ऊपर चल रहे बुलडोज़र के खिलाफ प्रतिरोध खड़ा कर रही है।

आगे उन्होंने कहा कि बिहार में विस्तारित महागठबंधन की सरकार चल रही है लेकिन पुलिस-प्रशासन का तौर तरीका पुराना ही है।दलित-गरीबों के मुद्दे पर सरकार को और संवेदनशील बनना होगा।