Breaking News

उजियार पुर थाना कान्ड सन्ख्या 366/2023 के सभी अभियुक्तों की हो गिरफ्तारी–महावीर पोद्दार

#MNN@24X7 दलसिह सराय भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड से छ:सदस्यीय टीम ने दलसिह सराय आरक्षी निरीक्षक कुमार ब्रजेश से मिलकर उजियार पुर थाना कान्ड सन्ख्या 366/2023 के सभी अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। टीम ने कहा है कि दिनांक 19.09.2023 को सभी नामजद अभियुक्तों ने जन्ग बहादुर राउत, उनके माँ, पत्नी रीना देवी को न सिर्फ मार पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया बल्कि उनके मोटरसाइकिल गैरेज की दुकान में तोड़ फोड़ और लूटपाट की घटना को अंजाम देकर दुकान में आग लगा दी जिससे करीब दस लाख से ज्यादा का नुकसान और क्षति हुई है।

आरक्षी निरीक्षक महोदय ने कानून सम्मत कार्रवाई करने की आश्वासन भाकपा माले के शिष्टमंडल को दिया है। वहीं भाकपा माले ने तय किया है कि दिनांक 05.10.2023 को इस जघन्य कान्ड के खिलाफ मथुरा पुर चाँदचौर में सभी अभियुक्तों की गिरफ्तार करने, जन्ग बहादुर राउत एवं उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने एवं उनके परिवार को धमकी देने के खिलाफ प्रतिरोध सभा करेगी।

शिष्टमंडल में जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार, आर वाई ए के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, शाखा सचिव मन्जय महतो, अमरजीत पाल, राज कुमार पाल उर्फ राजूकुलकर्णी, विनोद कुमार, राकेश कुमार पाल शामिल थे।