दरभंगा, 24 जनवरी 2022 :- जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाई गई है।
अब तक किए गए मास्क चेकिंग अभियान में कुल 5188 व्यक्तियों से जुर्माना की राशि वसूल की गई है।
24 जनवरी को मास्क चेकिंग अभियान में अनुमंडल लोक शिकायत बिरौल द्वारा सर्वाधिक 22 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गई।
वहीं उत्पाद अधीक्षक दरभंगा द्वारा 07 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी द्वारा 10 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा द्वारा 06 व्यक्तियों से, अंचलाधिकारी, सिंहवाड़ा द्वारा 08 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, केवटी द्वारा 02 व्यक्तियों से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जाले द्वारा 12 व्यक्ति से, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हनुमाननगर द्वारा 08 व्यक्ति से, अंचलाधिकारी, हायाघाट द्वारा 12 व्यक्ति से,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिगाछी द्वारा 03 व्यक्ति से,अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा 05 व्यक्ति से, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा 07 व्यक्ति से,प्रखंड विकास पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान द्वारा 22 व्यक्ति से एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी घनश्यामपुर द्वारा 11 व्यक्ति से जुर्माना की वसूली की गयी। इस प्रकार मास्क चेकिंग अभियान के दौरान कुल 144 व्यक्तियों से जुर्माना की वसूली की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों/थानाध्यक्ष को मास्क चेकिंग अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए दिए हैं।