दरभंगा। मिथिला राज्य निर्माण सेना द्वारा सद्भावना मार्च का आयोजन किया गया। यह सद्भावना मार्च लहेरियासराय टावर से शुरू होकर हजमा चौराहा, नाका छह, नाका पांच, मिर्जापुर, इनकम टैक्स होते हुए एम आर एन एस के धरना स्थल सुमन झा चौक पर समाप्त हुआ।

मिरानिसे महासचिव राजेश झा ने बताया कि इस सद्भावना मार्च का आयोजन समाज मे बढ़ते जातीय और धार्मिक विभेद को खत्म करने के लिए सामाजिक चेतना का विकास करने के लिए किया गया है।
मिरानिसे प्रवक्ता अभय झा नुनु ने कहा कि धार्मिक विभेद का जहर समाज को बर्बाद कर रहा है। इस जहर को खत्म करके ही हम नए भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

मिरानिसे अध्यक्ष रंगनाथ ठाकुर ने कहा कि मिथिला राज्य निर्माण सेना समाज को जोड़ने की राजनीति का आधार तैयार कर रहा है।

आज की सद्भावना मार्च में आनंद ठाकुर, विक्रम चौधरी, राम सुभग चौधरी, राज नारायण राय, विक्रम मंडल, अनंत झा, कन्हाई चौधरी, संतोष कुमार, देव जी राय, मुकेश कामत, फेकू राय, सुजीत मिश्रा, रचना झा, रोहिणी झा सहित दर्जनों सेनानियों ने हिस्सा लिया।