Breaking News


दरभंगा। मोहर्रम की पांचवी पर रहमगंज मिल्लत मोहर्रम कमिटी, की ओर से मोहर्रम पर कर्बला इमामबाड़ा से मिट्टी की रस्म की अदायगी के लिए लाठी भाजते एवं या हुसैन के नारे लगाते हुए एहतेराम के साथ युवा खिलाड़ी आगे बढ़ रहे थे। साथ में इस जुलूस का नेतृत्व दरभंगा जिला मोहर्रम कमेटी के महासचिव मोहम्मद कलीमउद्दीन रुस्तम कुरैशी कोषाध्यक्ष, पप्पू खान, संयुक्त सचिव, नासिर हुसैन,संयुक्त सचिव,मो आरजू और रहमगंज मिल्लत मोहर्रम कमिटी से अध्यक्ष, मो नुरूद्दीन, सचिव, मो शहाबुद्दीन (बाबर),कोषाध्यक्ष, फसीह अहमद खां,सरपरस्त,मो मोतिउर रहमान, अशरफ अली वारसी (बाबा),मो बब्लू, मो गुड्डू, मो नेसार, मो अरमान,सहित अखाड़ा के उस्ताद सोहेल अहमद खान नायाब उस्ताद ,मो बससो, मो प्यारे,अब्दुल हादी,मो मोनाजिर ,अखरिया, सुल्तान वारसी,सहित सैकड़ों लोगों ने जुलूस में भाग लिया।

जानकारी देते हुए सचिव, मो शाहबुद्दीन ने बताया अमन शांति के साथ वापस मिट्टी लेकर कर्बला से लौटे गए। वही आठवी व नवमी मोहर्रम पर नुमाइशी का खेल होता है,दोनो दिन खेल के बाद सुबह अखाड़ा किलाघाट मोहर्रम कमिटी तक जगह जगह रुककर मोहर्रम का खेल खेलने के बाद पहुंचते हैं। वही दसवीं की मिलान में भी भाग लिया जाता है।